भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की और से मनाया गया प्रजासत्ताक दिन …                             

लोकदर्शन 👉 मोहन भारती

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की और से २६ जनवरी को ७५ वा प्रजासत्ताक दिन के मौके पर फोरम के चंद्रपुर, भद्रावती, बल्लारपुर, मुल,नागपुर,औरंगाबाद तथा अन्य कार्यलयों पर ध्वजारोहण कर प्रजासत्ताक दिन बड़े ही हर्षा उल्लास से मनाया गया। चंद्रपुर तथा बल्लारपुर कार्यलय पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी के शुभ हस्ते ध्वजारोहण किया गया। वही दूसरी तरफ भद्रावती में फोरम के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र चटपल्लीवार साहब के हाथो ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ बल्लारपुर कार्यलय में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बल्लारपुर शाखा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया था। जिसमे स्कूल के बच्चों ने प्रजासत्ताक दिन की भी जानकारी दी। कुछ छात्रों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य सादर किया गया।
भारत देश का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। भारतीय संविधान में सभी के लिए अपने अपने अधिकार मौजूद है। अपने अधिकार प्राप्ति के लिए भारत के सभी नागरिकों को संविधान पढ़ना जरूरी है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जी का मूल मंत्र शिका, संघटित व्हा, संघर्ष करा यह मंत्र इस समय अपने जीवन में उतारना बहुत जरूरी है। सत्ता में बैठे लोग सामान्य नागरिकों का अधिकार छीन लेने का प्रयास कर रहे है,इसीलिए हमारे बच्चों को शिक्षा से दूर रखा जा रहा है। कोरोना के नाम पर हमारे बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने का कार्य मौजूदा सरकारें कर रही है। इसलिए हमे जागृत होना पढ़ेगा। ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने कहा।
इस समय मंच पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विभाग राजविंदर कौर शेरगिल, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्षा नेहा सगदेव, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष विकलांग विभाग दिलीप मिश्रा, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएब कच्छीजी मंच पर मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने विचार को आगे बढ़ाते हुए कहा की अपने अधिकारों के प्राप्ति के लिए मौजुदा समय में देशवासियोंके लिए भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया यह सबसे उचित प्लेटफार्म है। हम इस संघटना के माध्यम से भारत के हरएक नागरिक को अपने अधिकार हासिल करने के लिए सजग और जागरूक बनाना चाहते है। इस संगठन का यही एक मात्र उद्देश है। इसीलिए घर घर संविधान इस अभियान में सभी भारतीयों ने आगे आना चाहिए और जादा से जादा तादात में फोरम में शामिल हो कर इस संघठन को मजबूत बनाना चाहिए। ऐसा आवाहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने कहा।
बल्लारपुर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम मे जया पसलावार ने और फोरम की महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्षा नेहा सगदेव ने कार्यक्रम में आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।
भद्रावती में विदर्भ महिला अध्यक्षा किरण सालवी,विदर्भ युथ विभाग महिलाध्यक्षा पुष्पा चेट्टी,चंद्रपुर जिला महासचिव सुनील रामटेके, तालुका अध्यक्ष जितेंद्र गुलानी, शहर अध्यक्ष सरफराज खान पठाण,तालुका सचिव मनिष नगराळे,महिला शहर अध्यक्षा जयश्री कामडी,जिला सदस्या कल्पना गटुरवार तथाअन्य पदाधिकारी /सदस्य मौजूद थे।

लोकदर्शन सकारात्मक लोकजागर

लोकदर्शन सकारात्मक लोकजागर

'लोकदर्शन : सकारात्मक लोकजागर ' हे लोकप्रिय न्यूज पोर्टल समाजातील सकारात्मक घटना वाचकांपर्यंत पोहोचविण्याचा एक प्रामाणिक प्रयत्न आहे. ज्येष्ठ पत्रकार शंकर तडस आणि मोहन भारती या दोघांनी हे पोर्टल सुरू केले असून त्यांची समान मालकी आहे. इतर सर्व सहकारी त्यांच्या अधीन कार्य करतात.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *