महिलाओं को वान वाटप कर मनाई मकर संक्रांति साथ ही मनाई बोस जयंती

By : Mohan Bharti

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का उपक्रम

चंद्रपुर:- भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की और से मकर संक्रांति के पर्व चंद्रपुर के दीना विश्राम गृह में वान वाटप तथा भारत के स्वतंत्र सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात भारत को आजादी दिलाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले थोर महापुरुष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के फोटो पर माला अर्पण कर नमन किया गया। इस कार्यक्रम में मंच पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विभाग नेहा सगदेव, विदर्भ अध्यक्षा महिला विभाग कु. किरण सालवी, विदर्भ अध्यक्षा यूथ विभाग पुष्पा चेट्टी, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष विकलांग विभाग दिलीप मिश्रा जी मंच पर मौजूद थे। मंच पर मौजूद सभी सम्मानिय पदाधिकारियों द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जीवन शैली पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा भारत की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों को याद किया गया। इसी के साथ भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति का महत्व की विशेष जानकारी दी गई।

इसी के साथ फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके आदेश पर फोरम में महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर विद्या डारला को नियुक्ति की घोषणा की गई। और फोरम के पदाधिकारियों द्वारा बुके दे कर विद्या डारला मैडम का सत्कार किया गया और फोरम को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की गई। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी द्वारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दुगा यह नारा देने वाले थोर महापुरुष नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के बलिदानों को याद कर सभी को बताया इसी के साथ मकर संक्रान्ति की सभी भारत वासियों को इस मंच से बधाई दी। इस कार्यक्रम का मंच संचालन फोरम की राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विभाग राजविंदर कौर शेरगिल ने किया और आभार प्रदर्शन बल्लारपुर शहर अध्यक्षा जया पसलावार मैडम ने लिया।

लोकदर्शन सकारात्मक लोकजागर

लोकदर्शन सकारात्मक लोकजागर

'लोकदर्शन : सकारात्मक लोकजागर ' हे लोकप्रिय न्यूज पोर्टल समाजातील सकारात्मक घटना वाचकांपर्यंत पोहोचविण्याचा एक प्रामाणिक प्रयत्न आहे. ज्येष्ठ पत्रकार शंकर तडस आणि मोहन भारती या दोघांनी हे पोर्टल सुरू केले असून त्यांची समान मालकी आहे. इतर सर्व सहकारी त्यांच्या अधीन कार्य करतात.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *