भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया कि विशेष सभा संपन्न … 

लोकदर्शन 👉 मोहन भारती


“⭕अनाथांची माय ” सिंधुताई सपकाळ को भावपूर्ण श्रद्धांजली …
⭕ विशेष सत्कारमूर्ती श्रीमान अशरफ भाई मिस्त्रीजी की उपस्थिती …
पत्रकार दिन मनाया गया …
——————————– भारतीय अॉल मिडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अय्युबभाई कच्छीजी के निर्देशानुसार दिनांक ६ जनवरी को विशेष सभा चंद्रपूर के शासकीय विश्रामगृह मे संपन्न हुई।
सभा मे सबसे पहले “अनाथांची माय” सिंधुताई सपकाळ को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। दो मिनट स्तब्ध रहकर माई के आत्मा को शांति मिलने के लिए फोरम के सभी पदाधिकारी सदस्योंने माई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की नये साल की पहली सभा मे फोरम के सभी उपस्थितजनों को नये वर्ष की शुभकामनाये देकर स्वागत के साथ सभा की शुरुवात हुई। इस विशेष सभा मे विशेष अतिथी के रूप में ज्येष्ठ पत्रकार श्रीमान अशरफभाई मिस्त्री जी की उपस्थिती विशेष रही। भारतीय अॉल मिडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के प्रमुख राष्ट्रीय सल्लागार नियुक्त करने के बाद पहली सभा की कार्यवाही ऊनकी अध्यक्षता मे शुरू हुई। विशेष सत्कार मूर्ती के रूप मे अशरफ भाई मिस्त्री जी का संस्थापक श्रीमान अय्युबभाई कच्छीजी ने शाल और बुके देखकर सन्मान किया।
युथ विभाग की विदर्भ महिलाध्यक्षा पुष्पा रामु चेट्टी ईनकी नियुक्ति पर ऊनका भी शाल और बुके देकर सत्कार किया गया ।
इस अवसर पर संपूर्ण पदाधिकारी और सदस्योंने जोरदार तालियाँ बजा कर स्वागत कीया।
६ जनवरी की आयोजित ईस सभा मे “मराठी पत्रकार दिन” के उपलक्ष मे दर्पणकार बाळशास्त्री जांभेकरजी प्रतिमा को पुष्पमाला और दीप प्रज्वलन करके नमन किया गया तथा याद किया गया।
“आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष” सभा का प्रमुख विषय था। इस विषय पर श्री. गोपाळकृष्ण आक्केवारजी, प्रमोदजी गेडाम, शैलेशजी गेडाम, प्रगती भोसलेजी , पुष्पा चेट्टी मॅडम ईन्होंने अपने विचार व्यक्त किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अय्युब भाई कच्छीजी ने अपने वक्तव्य मे कहा “एक आजादी तो हमे मिली, लेकिन दुसरी आजादी के लिए तयारी करनी होगी। देश मे माहोल खराब है। संविधान को खतरा है,संविधान को बचाने के लिए भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया ही देश मे एक मात्र पर्याय है। इसलिये फोरम को अधिक मजबूत करने की जरूरत है”।
सभा के अध्यक्ष ज्येष्ठ पत्रकार तथा फोरम के राष्ट्रीय सलाहकार श्रीमान अशरफ भाई मिस्त्रीजी ने देश की मौजुदा हालात पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुंबई बम धमाका, दाऊद गॅंग का पर्दाफाश, सेक्स रॅकेटका पर्दाफाश ई. घटनाक्रम पर अपने अनुभव कथन किये। भारतीय अॉल मिडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया को फलाने फुलने के लिए शुभकामनाए प्रदान की।
इस विशेष सभा के प्रमुख अतिथी राष्ट्रीय युथ विभाग के अध्यक्ष श्रीमान अरशदजी कच्छी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती राजविंदर कौर शेरगिल मॅडम और विदर्भ महिलाध्यक्षा कु.किरण विजय साळवी थी । उद्घाटक श्रीमान अय्युब भाई कच्छीजी थे। सूत्रसंचालन राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र चटपल्लीवारजी ने किया। सभा को सफल बनाने के लिए बल्लारशाह, मुल और भद्रावती के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।
फोरम की अगली मासिक सभा मुल मे होगी। सभा के तारीख की घोषणा तिन दितन पुर्व की जाएगी। ईस सुचना के साथ राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा राजविंदर कौर शेरगिल मॅडम ने सबके आभार व्यक्त किये।
इस समय भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी,। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विभाग राजविंदर कौर शेरगिल, राष्ट्रीय सलाहकार अशरफ भाई मिस्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ विभाग अरबाज कच्छी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष महिला विभाग प्रगति भोसले, राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र चटपल्लीवार, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विभाग नेहा सागदेव, विदर्भ अध्यक्ष किरण सालवी, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष महिला विभाग हर्षा वानोडे, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष नरेश बानकर, चंद्रपुर जिला महासचिव सुनील रामटेके, भद्रावती शहर अध्यक्ष सरफराज खान पठान, भद्रावती वरोरा तालुका अध्यक्ष जितेंद्र गुलानी, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष विकलांग विभाग दिलीप मिश्रा, चंद्रपुर गड़चिरोली निरीक्षक शौकत हुसैन, बल्लारपुर शहर अध्यक्षा जया पसलावार, मनीष नगराले, कोमल सोनवाने, पुष्पा चेट्टी, कल्पना गट्टूरवार, कमल पोटकुले, सरला नकोड़े, नंदू गट्टूरवार, राजेश सोमर, रामेश्वर गुरनुले, मुकेश हिवरकर, सूरज गणेश, शैलेश गेडाम, मुश्ताक सिद्दीकी, गणेश डोवर, प्रफुल नवघरे, भास्कर शिवंकर, प्रमोद गेडाम, सलीम अहमद, शेख इरफान, एजाज अली, रोशन, अब्दुल सत्तार, अब्दुल रज्जाक, शहेजाद शेख, कुणाल परधी, वर्षा भोसले, सुरेखा भोसले, रंजीत अन्य पदाधिकारी सदस्य इस कार्यक्रम में मौजूद थे

लोकदर्शन सकारात्मक लोकजागर

लोकदर्शन सकारात्मक लोकजागर

'लोकदर्शन : सकारात्मक लोकजागर ' हे लोकप्रिय न्यूज पोर्टल समाजातील सकारात्मक घटना वाचकांपर्यंत पोहोचविण्याचा एक प्रामाणिक प्रयत्न आहे. ज्येष्ठ पत्रकार शंकर तडस आणि मोहन भारती या दोघांनी हे पोर्टल सुरू केले असून त्यांची समान मालकी आहे. इतर सर्व सहकारी त्यांच्या अधीन कार्य करतात.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *