ग्रीन इंडिया ग्रुप ने परिंदों के लिए लगाई जल कुंडी

0
61

ग्रीन इंडिया ग्रुप का समाजिक उपक्रम
दि 05/04/2021
अमरावती = पर्यावरण की सुरक्षा व पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जिस तरह वृक्ष का होना जरूरी है! इसी तरह परिंदों का जिंदा रहना भी पर्यावरण के लिए उतना ही जरूरी है! परिंदे भी एक जिव है!
मानव जाति के लिए जीने के लिए पानी, खाना, जरूरी है! परिंदों के लिए भी पानी,दाना, जीने के लिए जरूरी है! गर्मियों के दिनों में प्यास का लगना स्वाभाविक है!
मानव जाति के लिए भी परिंदों के लिए भी अप्रैल-मई महीने की गर्मी की तपिश में पानी का मिलना बहुत जरूरी है! परिंदों के लिए पानी की व्यवस्था करना यह भी पुण्य का काम है! इसी उद्देश्य से मुजफ्फरपुरा स्थित ग्रीन इंडिया ग्रुप के सदस्यों ने परिंदों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए घरों, वृक्षों पर जल की व्यवस्था की इस उपक्रम को करने के लिए ग्रीन इंडिया ग्रुप के प्रमुख डॉ असलम भारती, शाह अब्दुल करीम, हाफिज मोहम्मद असलम, मोहम्मद शकील, नदीम अहमद, मोहम्मद अज़ीम, ज़मीर खान, मोहम्मद नाजिम, व उज़ेफ आलम आदि उपस्थित थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here