लोकदर्शन गडचांदूर 👉— धनराज सिंह शेखावत,
गढ़चांदूर : अंबुजा विद्या निकेतन, ऊपरवाही विद्यालय से आयोजित कक्षा 12वीं (CBSE वाणिज्य शाखा) परीक्षा में कु. हर्षिता शर्मा ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं संपूर्ण राजस्थानी समाज का नाम गौरवान्वित किया है। हर्षिता, राजस्थानी समाज सेवा समिति गढ़चांदूर के सक्रिय सदस्य सत्यदेव जी शर्मा की सुपुत्री हैं।
हर्षिता शर्मा की इस शानदार सफलता पर राजस्थानी समाज सेवा समिति, गढ़चांदूर द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्कार किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोपाल मालपानी ने कहा कि हर्षिता की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं परिवार तथा शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रेरणादायी परिणाम है। वहीं उपाध्यक्ष धनंजय छाजेड़ ने कहा कि हर्षिता की सफलता समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
समिति की ओर से हर्षिता शर्मा को भविष्य में निरंतर सफलता प्राप्त करने एवं जीवन में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राजस्थानी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल मालपानी, उपाध्यक्ष श्री धनंजय छाजेड़, संतोष छाजेड़, रवि गिलड़ा, राजेंद्र शर्मा, गौतम बुरड़, नवाराम गहलोत, अक्षय मालपानी सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।





