Home
Home गडचांदूर / कोरपणा फ्राइडे फिल्मवर्क्स के सीएफओ देवेंद्र देशपांडे ने किया यशोधन विहार कॉलोनी का...

फ्राइडे फिल्मवर्क्स के सीएफओ देवेंद्र देशपांडे ने किया यशोधन विहार कॉलोनी का दौरा

लोकदर्शन 👉धनराज सिंग शेखावत

गढ़चांदूर : प्रसिद्ध निर्माण संस्था Friday Filmworks के सीएफओ श्री देवेंद्र देशपांडे ने हाल ही में यशोधन विहार कॉलोनी स्थित नंदा साइट का दौरा किया। उनके आगमन पर कॉलोनी परिसर में आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पीएम इंफ्रावेंचर्स की प्रमुख सौ. पूर्णिमा श्रीवास्तव देउळकर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। श्री देशपांडे ने कॉलोनी परिसर का निरीक्षण करते हुए यहां की सुविधाओं, विकास कार्यों तथा सुव्यवस्थित वातावरण की सराहना की।

उन्होंने शहर के शोर-शराबे और प्रदूषण से दूर स्थित यशोधन विहार कॉलोनी परिसर की स्वच्छता, खुला वातावरण तथा चौड़ी सड़कों की खुले दिल से प्रशंसा की।

गौरतलब है कि Friday Filmworks के बैनर तले तस्करी, खाकी, स्पेशल 26 तथा वेब सीरीज बुधवार जैसी चर्चित फिल्मों एवं वेब सीरीज का निर्माण किया गया है। श्री देशपांडे के दौरे से कॉलोनी परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने उनके साथ संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यशोधन विहार के कर्मचारियों ने कहा कि श्री देवेंद्र देशपांडे की यह भेंट सभी के लिए प्रेरणादायी रही तथा उन्होंने भविष्य में यशोधन विहार कॉलोनी को पुनः भेट देने का विश्वास भी दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here