आवारपूर में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग – हैप्पीनेस प्रोग्राम’ का उत्साहपूर्ण समापन

लोकदर्शन आवरपूर 👉धनराजसिंग शेखावत

गढ़चांदूर : अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड आवरपुर, राजस्थानी समाज सेवा समिति गढ़चांदुर तथा व्यापारी एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित ‘द आर्ट ऑफ लिविंग – हैप्पीनेस प्रोग्राम’ का रविवार को स्पोर्ट्स क्लब, आवरपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में समापन हुआ।

25 फेब्रुवारी से प्रारंभ हुए इस पाँच दिवसीय शिविर में लगभग 45 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम, ध्यान एवं विविध समूह गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इन अभ्यासों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव हुआ।

समापन समारोह में किरण करमनकर (एडमिन अधिकारी, अल्ट्राटेक), संदीप जैन (अध्यक्ष, राजुरा व्यापारी एसोसिएशन), कमल बजाज (संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब राजुरा) तथा राजू गोखरे (सचिव, रोटरी क्लब राजुरा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

प्रशिक्षक ओमप्रकाश जी गुप्ता ने बताया कि नियमित अभ्यास से तनाव में कमी, नींद में सुधार, एकाग्रता में वृद्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता में मजबूती तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आंतरिक शांति, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का अनुभव व्यक्त किया।

समापन अवसर पर विशेष खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सहभोज के माध्यम से आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया।

इस शिविर में प्रा. अनिल चिताडे, सौ. स्मिता चिताडे, गोपाल मालपाणी, संतोष छाजेड, अंकुश धाबेकर, डॉ. बाळा चौधरी, सचिन बटवे, टिकाराम चिव्हाणे, भारत नारंग, निलेश बोनगिरवार, जनार्दन डाहूले, प्रशांत उराडे, नंदू भोयर, हरिनारायण मिरगे, अभिषेक चौधरी, महादेव जाधव, रमा मालपानी, गायत्री नावंधर, मोनिका शेखावत, मंगला म्हैसाने, मनिषा मिरगे, कविता चौधरी, संगीता चौधरी, प्राची बोगावार, लीना गोरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजस्थानी समाज सेवा समिति के सचिव धनराज सिंह शेखावत ने अल्ट्राटेक कंपनी प्रशासन, प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम की सफलता हेतु धनराज सिंह शेखावत, गिरीश बोगावार, बलवंत चौहान, सचिन बटवे, स्वप्निल छाजेड़, हरदयाल यादव सहित अन्य सहयोगियों ने विशेष परिश्रम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here