Home
Home गडचांदूर / कोरपणा 26 मई को नांदा में होगी अतिक्रमण जांच एवं जमीन की मोजणी...

26 मई को नांदा में होगी अतिक्रमण जांच एवं जमीन की मोजणी कार्रवाई

लोकदर्शन 👉धनराज सिंग शेखावत

गढ़चांदूर : उप अधीक्षक भूमि अभिलेख, कोरपना कार्यालय द्वारा मौजा नांदा स्थित सर्वे नंबर 19/2 में कथित अतिक्रमण संबंधी शिकायत के संदर्भ में जांच एवं जमीन की मोजणी (माप) किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नांदा, तलाठी नांदा तथा संबंधित पक्षकारों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। बताया गया है कि सरकारी गायरान भूमि पर घरकुल निर्माण हेतु उपलब्ध कराई गई जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

इसी शिकायत के आधार पर दिनांक 26 मई 2026 को सुबह 9 बजे मौके पर अतिक्रमण जांच एवं जमीन की मोजणी की कार्रवाई की जाएगी। इस जांच कार्य के लिए भूमि अभिलेख विभाग के कर्मचारी श्री विवेक विठ्ठलराव धोबे उपस्थित रहेंगे।

संबंधित अतिक्रमण धारकों, तलाठी तथा अन्य हितसंबंधित व्यक्तियों को नियत समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित पक्षों की मौजूदगी में मौके पर जांच और मोजणी कर रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी।

यह जानकारी उप अधीक्षक भूमि अभिलेख, कोरपना द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here